
डिंपल यादव मैनपुरी दौरे पर (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Mainpuri: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र के कस्बा भोगांव में एक निजी गेस्ट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान सपा डिंपल यादव ने आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से खास बातचीत की।
सपा सांसद ने पत्रकारों के कई सवाल के जवाब का बेबाकी से जवाब दिया। बंगाल में ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। वह तानाशाही से सरकार चलाना चाहती है। बीजेपी चाहती है कि लोकतंत्र ना रहे। जब भी चुनाव होते हैं। बीजेपी को ईडी की याद आती है। चुनाव के दौरान ये लोग मेन मुद्दों से लोगों को भटकाते हैं।
आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में चले जाने को लेकर डिंपल ने कहा कि जिस पार्टी की वजह से ये लोग संसद के उच्च सदन तक पहुंचे हैं उसी पार्टी को धोखा दिया। यह उनके चरित्र को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है। तबसे इस तरह की गतिविधि ज्यादा देखने को मिल रही हैं।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा में भी बीच में काफी सांसदों ने साइन किए थे। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिश्नर पक्षपाती तरीके से काम कर रहे हैं। क्योंकि इन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से संरक्षक मिला है। यह स्वाभाविक है कि जैसा भारतीय जनता पार्टी के लोग कहेंगे वैसा यह काम करेंगे।
धीरेन्द्र शास्त्री के चार बच्चे के बयान को लेकर डिंपल ने कहा कि जो लोग खुद सक्षम नहीं है या नहीं चाहते हैं या खुद किस स्थिति में है। उन्हें ज्ञान न बांटा जाए।उन्होंने कहा सनातन धर्म में भेदभाव नहीं होना चाहिए। हर एक व्यक्ति ईश्वर को मानता है।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में आज के समय में जो हालात देखने को मिल रहे हैं। उससे आम आदमी का जीवन जीना दूभर है। भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर देश के पैसे बर्बाद कर रही है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, केजरीवाल और AAP पर लगाए गंभीर आरोप
देश में महिलाएं कहीं ना कहीं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिस तरह से बिजली को लेकर के क्षेत्र में काम होना चाहिए था, उत्पादन बढ़ाना चाहिए था। वह नहीं हो पा रहा पाए है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
2027 के चुनाव में सपा की तैयारी को लेकर सपा सांसद ने कहा कि यूपी की जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है। लोगों ने संकल्प ले लिया है। जिस तरह से भाजपा ने केवल वादे किए, नए-नए जुमले से लोगों को ठगा है। जगजाहिर है कि हमारा प्रदेश कहीं ना कहीं पिछड़ा है। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब प्रदेश में विकास देखने को मिला। और पूरे भारत में जंगलराज है।
बीजेपी में शामिल होते ही ‘जेन-जी’ का झटका, राघव चड्ढा का 10 लाख लोगों ने छोड़ा साथ
भाजपाइयों द्वारा बंगाल में जाकर नॉनवेज खाने का वीडियो वायरल होने पर डिंपल यादव ने कहा कि देश के प्रदेश के लोगों को समझना होगा किस तरह से भाजपा के लोग मांस और मछली की बात कर रहे हैं इनका स्वरूप दिखता है कि यह दोगली बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी के खाने वाले दांत और दिखाने वाले दांत अलग है।
Location : Mainpuri
Published : 25 April 2026, 4:06 PM IST
Topics : bjp Dimple Yadav Mainpuri MP meets Samajwadi Party