शादी के बाद भी नहीं छोड़ा युवती का पीछा, इस काम के लिए बनाता था दबाव

जनपद के गोला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को ब्लैकमेल करने, अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को प्रेम संबंध के नाम पर कथित तौर पर ब्लैकमेल करने, अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कस्बा गोला निवासी एक व्यक्ति ने गोला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी का विवाह एक मई को जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद युवती अपने ससुराल चली गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मायके लौटने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई।

पीड़िता के अनुसार मोहल्ले का ही विक्रम निषाद उर्फ विक्कू पुत्र रामपरोज निषाद पिछले करीब दो वर्षों से उसे प्रेम संबंध के नाम पर परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक लगातार फोन कर बातचीत करने का दबाव बनाता था और मना करने पर धमकी देता था।

घाटों पर बैरिकेडिंग, गांवों में अलर्ट… गोरखपुर में हादसे रोकने की बड़ी मुहिम

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

परिजनों का कहना है कि युवती के विवाह के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले के सामने आने के बाद परिवार में भय और तनाव का माहौल है।

गोरखपुर जेल में सपा कार्यकर्ता से मिले माता प्रसाद पांडे, बीजेपी सरकार पर कसा ये तंज

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 May 2026, 3:03 AM IST

Advertisement