प्रेम विवाह बना रंजिश की वजह? मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या, मेरठ में इलाज के दौरान मौत

ईट से पीट पीटकर हत्या युवक को मिली प्यार करने की सजा मौत, मृतक युवक ने 1 साल पूर्व किया था प्रेम विवाह, युवती के परिजनों ने मौका मिलते ही युवक की ईंट से पीट पीटकर की निर्मम हत्या।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 6:09 PM IST

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक युवक को प्रेम विवाह करना उस समय महंगा पड़ गया जब युवती के परिजनों ने युवक की ईंट से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

ईटों से जमकर पिटाई

दरसअल खतौली कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी अक्षय कुमार नाम के एक युवक ने 1 साल पूर्व रसूलपुर गांव की रुदमा से कोर्ट मैरिज की थी आरोप है कि जिसके बाद से ही रुदमा के परिजन अक्षर से खैर खाए हुए थे। जिसके चलते बताया जा रहा है कि सोमवार शाम रुदमा के परिजन वासु, कंवरपाल, सत्येंद्र, जितेंद्र और अमरपाल ने खतौली कोतवाली क्षेत्र के चुना भट्टी रोड पर अक्षय को घेर कर उसकी ईटों से जमकर पिटाई की थी।

आरोपियों को गिरफ्तार

जिसके बाद आरोपी जहां अक्षय को मृत समझ कर मौके से फरार हो गए थे तो वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अक्षय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान देर रात अक्षय की दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने तुरंत पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुखद मृत्यु इलाज के दौरान

आलाधिकारियों का कहना है कि इस मामले की तापतिश जारी है और जल्द ही बाकी बचे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जाएगा।जिसकी अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने जहाँ बताया कि देखिए जैसा आप सभी को विदित है। 26 तारीख की शाम को थाना कोतवाली पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि व्यक्ति जिसका नाम अक्षय है। वह घायल अवस्था में मैं कहीं पाया गया है इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अटेम्प्ट करके इलाज हेतु मेरठ हाइयर सेंटर ले लिया गया जहां पर उसका कुछ देर इलाज चला और उसकी दुखद मृत्यु इलाज के दौरान हो गई।

इसी दौरान पुलिस ने तहरीर लेकर अटेम्प्ट टू मर्डर की धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर 353/26 थाना कोतवाली पर दर्ज किया गया। और इसकी पूछताछ छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। और अभी तक जितना मामला संज्ञान में आया है। वह आया है कि 2025 में जो मृतक व्यक्ति था।

मौसम बदलने से बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 800 से 1000 मरीज चिकित्सा अधीक्षक…

एक्सक्यूज उसकी बहन को भगा कर ले गया था। तब से उसकी बहन उसी के साथ रह रही थी। उसी के चलते यह पक्ष उसे पक्ष से रंजिश मानता था। और इसमें कुछ लोग और भी हैं। जिन्होंने इस चीज की रैंकिंग किया और इस मोमेंट की सूचना अगले पक्ष को दिए उन सभी साक्ष्यों पर पुलिस काम कर रही है। और जितने भी इसमें संबंधित जिम्मेदार लोग होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई खतौली पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी।

फिलहाल जैसा मैंने अभी तक आपको बताया दो लोग गिरफ्तार कर लिया बाकी और के लिए टीम लगी हुई है। और जितने भी साक्ष्य सामने आते चले जाएंगे जो भी जिम्मेदार व्यक्ति होंगे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

अफसरों के फायदे जारी, तो कर्मचारियों का हक क्यों रोका? पंजाब मुख्य सचिव पर हाईकोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

तो वही मर्तक युवक के चाचा इंद्र कुमार की माने तो मेरा नाम इंद्र कुमार है घटना की जानकारी है यह लड़का हमारा भतीजा था अक्षय कल यह खतौली आया था पांच-चार लोगों ने मिलकर बड़ी बेहरहमी से इस पर वार किया। हाथा-पाई हुई इतना पुलिस आई फिर अस्पताल लेकर चले गए अस्पताल में इसको मृतक घोषित कर दिया। यह घटना खतौली चुना भट्टी की है मारपीट करने वाले लोग एक साल पहले कुछ एक लड़की का मामला था कोर्ट मैरिज किया था उसका भाई है उसके पापा है उसके चाचा है यह तीनों लोग हैं इंसाफ चाहते हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले वह खुले घूम रहे हैं पुलिस में गिरफ्तार करें और जेल भेजें पुलिस से बात हुई है अब पुलिस पोस्टमार्टम कर रही है और हम तहरीर दे रहे हैं।

Location :   मुजफ्फरनगर

Published :  27 October 2026, 6:09 PM IST