सिसवा में विकास कार्यों को मिली मंजूरी, इतना राशि हुई मंजूर, इन मदों पर होगा खर्च

नगर पालिका परिषद सिसवा के विकास को नई दिशा देने के लिए सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 February 2026, 3:40 AM IST

महराजगंज: नगर पालिका परिषद सिसवा के विकास को नई दिशा देने के लिए सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। नगर पालिका परिषद सिसवा में आयोजित इस अहम बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शकुन्तला जायसवाल ने की।

बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार 29 करोड़ रुपये की धनराशि को तीन प्रमुख मदों में विभाजित किया गया है।

पेयजल और स्वच्छता पर ₹7 करोड़

नगर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज, जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत साफ-सफाई कार्य तथा नगरीय पेयजल योजना के तहत निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही नगर की झीलों और पोखरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत ₹10 करोड़

नगर के विस्तारित क्षेत्रों में नई सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी इस मद से बजट आवंटित किया गया है। इससे तेजी से बढ़ रहे शहरी क्षेत्र को आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।

वित्त आयोग व अन्य कार्यों के लिए ₹12 करोड़

15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से सीसी रोड, नाली निर्माण, निर्माण सामग्री आपूर्ति और अन्य आवश्यक विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। इस राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर जनहित से जुड़े कार्यों में किया जाएगा।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

2026-27 के लिए ₹94 करोड़ आय और ₹95 करोड़ व्यय का बजट परीक्षण स्वीकृत

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित 94 करोड़ रुपये की आय और 95 करोड़ रुपये के व्यय वाले बजट परीक्षण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा निकाय सीमा के भीतर स्थित टैक्सी स्टैंड, पोखरी, तालाब और दुकानों से राजस्व वसूली के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।

महराजगंज में अवैध गन्ना ट्राला पर बड़ी कार्रवाई, ARTO ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

बैठक में अधिशासी अधिकारी (ईओ) संदीप कुमार सरोज, सभी वार्डों के सभासद तथा संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 24 February 2026, 3:40 AM IST