
ब्रजेश पाठक ने कहा झूठ से देश को बदनाम कर रही कांग्रेस
Lucknow: राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हाल ही में हुए AI समिट में कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। पाठक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रहा है और भारत दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य झूठे आरोप लगाकर देश की छवि को धूमिल करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के विकास को लेकर नकारात्मक राजनीति कर रही है और विदेशी मंचों से भारत का अपमान करती है। पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाना कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंदर और बाहर भारत की प्रगति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसे जनता समझ चुकी है।
मुजफ्फरनगर में फिर दिखा खौफनाक हादसे का मंजर, दो लोगों की मौके पर मौत, दर्जनों घायल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाठक ने हालिया विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह का विरोध निंदनीय है और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और सभी का कर्तव्य है कि विकास के इस अभियान में सहयोग करें। पाठक ने दावा किया कि आर्थिक मोर्चे पर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
सिर्फ एक साड़ी के लिए मां ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम, वीडियो हुआ वायरल
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार का फोकस विकास, तकनीक और आर्थिक मजबूती पर है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह सकारात्मक राजनीति को समर्थन दें और देश को आगे बढ़ाने में योगदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में पारदर्शिता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।
Location : Lucknow
Published : 24 February 2026, 4:35 PM IST
Topics : CM says Congress is defaming the country Deputy CM Brajesh Pathak Deputy CM Brajesh Pathak attacks Congress Lucknow News