देवरिया में दर्दनाक हादसा, घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबकर बुजुर्ग की मौत

घर के पीछे पानी से भरा एक गड्ढा बुजुर्ग के लिए मौत का कारण बन गया। देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 November 2026, 10:52 PM IST

Deoria: रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में एक परिवार के साथ सोमवार को दुखद घटना हो गई। शिवाला टोला में घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवाला टोला निवासी शिव शंकर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार की रात वह घर के पीछे बाथरूम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अंधेरे में घर के बगल स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। रात में घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं हो सकी।

दीवाली से पहले निकला दिवाला… देवरिया में अवैध गोदाम पर प्रशासन का छापा, 35 क्विंटल पटाखे जब्त

पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

सोमवार की सुबह जब परिजन शिव शंकर सिंह की तलाश करने लगे तो घर के पीछे बाथरूम की तरफ पहुंचे। वहां पानी से भरे गड्ढे में उनका शव दिखाई दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मरीजों के लिए लगे RO प्लांट से स्टेबलाइजर चोरी, देवरिया में बेचने निकले दो आरोपी गिरफ्तार

परिवार में पसरा मातम

शिव शंकर सिंह की पत्नी सुनीता (62) हैं। उनकी चार पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर का पुत्र अरुण कुमार सिंह वर्तमान में दुबई में रहकर काम करता है। बुजुर्ग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Location :  Deoria

Published :  2 November 2026, 10:49 PM IST