देवरिया में बच्चों के सपनों को पंख देने की पहल, रामचक में राकेश कुमार ने सरकारी स्कूल में बांटी शैक्षणिक सामग्री

देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के रामचक गांव में राकेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच फल, मिष्ठान और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राकेश कुमार हर साल नवंबर में विद्यालय पहुंचकर बच्चों का सहयोग करते हैं। उन्होंने सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 9:05 PM IST

Deoria: किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हमेशा बड़े प्रयासों की जरूरत नहीं होती। देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के रामचक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। समाजसेवा से जुड़े राकेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के बीच फल, मिष्ठान और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान सभी बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और पेन भी दिए गए। पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों में उत्साह और उनके चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी।

हर साल नवंबर में बच्चों के बीच पहुंचते हैं राकेश कुमार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राकेश कुमार का बच्चों के सहयोग का यह सिलसिला नया नहीं है। वह प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के बीच फल, मिष्ठान और शैक्षणिक सामग्री का वितरण करते हैं।

दूसरी शादी कर लूंगा! फोन पर विवाद के बाद कुएं में कूदी रबीना, झांसी में मौत के बाद दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

प्रधानाध्यापक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में आज भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन विद्यालयों से पढ़कर तमाम बच्चे-बच्चियां अपने जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा और उनके विकास में समाज के लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

सरकारी स्कूल के बच्चे (Image Source: Dynamite News)

बच्चों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी

प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और समाज के जागरूक लोगों को भी आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों और समाज के लोगों का सहयोग बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Jhansi: कहीं गूंजे वैदिक मंत्र तो कहीं कबूल हुआ निकाह, झांसी में हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही सरकार

छोटे से प्रयास से बच्चों के सपनों को मिल सकती है नई उड़ान

कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि हमारे छोटे से प्रयास से किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान मिलती है और उसका भविष्य संवरता है, तो इससे बड़ा पुनीत कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। राकेश कुमार ने स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के कर्मयोगियों से भी ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

रामचक के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की खुशी के साथ उनकी शिक्षा और भविष्य को बेहतर बनाने में सामाजिक सहयोग की आवश्यकता का संदेश भी दिया गया।

Location :  Deoria

Published :  27 November 2026, 9:05 PM IST