
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: इंटरनेट)
Deoria: देवरिया के पुलिस विभाग में शुक्रवार देर रात हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शुक्रवार की रात विभाग में तबादला एक्सप्रेस चलाई है। जिसमें 17 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कप्तान की तबादला एक्सप्रेस में बनकटा थानेदार गोरखनाथ सरोज को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में लंबे समय से तैनात उपनिरीक्षकों को थानों पर भेजा गया है। कपिलदेव चौधरी और राजेश कुमार पाण्डेय को अपराध शाखा में भेजा गया है। अनिल कुमार राय को भटनी कस्बे और कमलेश कुमार को LAR चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बदायूं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात 41 पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। कई उपनिरीक्षकों सहित बड़ी संख्या में आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। उपनिरीक्षक रजत यादव को पुलिस लाइन से थाना साइबर क्राइम भेजा गया।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार को थाना सहसवान से थाना अलापुर स्थानांतरित किया गया। उपनिरीक्षक रामअवतार सिंह को विधि प्रकोष्ठ से ट्रांसजेंडर कल्याण प्रकोष्ठ भेजा गया। उपनिरीक्षक शेरपाल सिंह का पूर्व में थाना फैजगंज बेहटा से हजरतपुर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए अब थाना बिनावर भेजा गया। मुख्य आरक्षी व आरक्षियों के भी तबादले किए गए हैं।
Location : Deoria
Published : 29 November 2025, 4:24 AM IST
Topics : Deoria police SP Sub Inspector Amrita Yadav transfer