कागजों पर बह रहा शुद्ध पानी, जमीन पर लोग तरस रहे! जानिए देवरिया प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही का पूरा सच

देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र स्थित पचलडी चौराहे पर 10 लाख रुपये की लागत से बना आरओ वाटर प्लांट बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्लांट को जल्द चालू कराने की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 4:44 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र स्थित पचलडी चौराहे पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित आरओ वाटर प्लांट बदहाल स्थिति में पड़ा है। आम लोगों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए इस प्लांट से फिलहाल पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट बंद है, जबकि उस पर लगे जनप्रतिनिधियों के नाम और प्रचार बोर्ड अब भी लगे हुए हैं।

जनहित के लिए लगाया गया था प्लांट

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आरओ वाटर प्लांट का उद्देश्य राहगीरों, व्यापारियों, छात्रों और कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन वर्तमान में प्लांट पूरी तरह बंद पड़ा है और इसका उपयोग पानी उपलब्ध कराने के बजाय बिजली के सामान, पाइप और अन्य सामग्री रखने के लिए किया जा रहा है।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर लोग

दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि आरओ प्लांट बंद होने के कारण उन्हें पीने के लिए बाजार से महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जिस योजना का उद्देश्य लोगों की सुविधा था, वह अब अपने मकसद से भटक गई है।

Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि आरओ प्लांट को जल्द से जल्द चालू कराया जाए और उसके नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि जनहित में बनी योजनाओं का समय पर संचालन होना जरूरी है, अन्यथा सरकारी धन और संसाधनों का उद्देश्य अधूरा रह जाता है।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Location :  Deoria

Published :  9 July 2026, 4:44 PM IST