Deoria News: गायब डॉक्टरों पर भड़के जिलाधिकारी, एप्रन न पहनने वालों को कारण बताओ नोटिस

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों और बिना एप्रन के मिले कर्मचारियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 19 August 2026, 4:11 PM IST

Deoria: देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के अचानक सलेमपुर सीएचसी पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए, जबकि कुछ चिकित्सक बिना आधिकारिक ड्रेस (एप्रन) के ही मरीजों का इलाज करते मिले।

गायब डॉक्टरों पर गिरी गाज

डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की घोर लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को आदेश दिया कि अनुपस्थित और नियमों की अनदेखी करने वाले सभी संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए।

यह भी पढ़ें: Deoria News: किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम और परिवार में मचा कोहराम? मौत के बाद खुला राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य वार्ड का लिया जायजा

औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएचसी के मैटरनिटी (एम-कतार) विंग की स्थिति भी देखी। वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इसके साथ ही हाल ही में हुए प्रसव के मामलों, नवजात शिशुओं की देखरेख और जच्चा-बच्चा के टीकाकरण कार्डों की गहनता से जांच की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रसूति सेवाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ukraine to Deoria: जिस बेटे के लौटने की थी उम्मीद, अब घर आ रहा उसका पार्थिव शरीर… रुला देगी देवरिया के अभिषेक की कहानी

टीकाकरण और जांच अपडेट रखने के कड़े निर्देश

स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए डीएम ने एएनएम, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि वीएचएसएनडी (VHSND) सत्रों के दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्ड में सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज हों ताकि मातृ मृत्यु दर (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। डीएम के इस कड़े कदम से क्षेत्र के आम जनमानस में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

Location :  Deoria

Published :  19 August 2026, 4:09 PM IST