देवरिया में बिजली संकट पर बड़ा बवाल: रामगुलाम टोला में 4 घंटे अंधेरा, रात में विधायक ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया में बिजली संकट को लेकर देर रात विधायक खुद मौके पर पहुंच गए। भीषण गर्मी और घंटों की कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को फटकार लगाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 June 2026, 3:43 PM IST

Deoria: देवरिया शहर के रामगुलाम टोला क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार बिजली न आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती गई और शिकायतें प्रशासन तक पहुंचने लगीं।

रात 3 बजे अचानक मौके पर पहुंचे विधायक

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी खुद देर रात करीब 3 बजे मौके पर पहुंच गए। अचानक विधायक के पहुंचने से बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर सक्रिय हो गए। विधायक ने मौके पर पहुंचकर पूरी बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया और फॉल्ट की जानकारी ली।

फुल्की बनी झगड़े की वजह! गोरखपुर में दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत

कर्मचारियों पर सख्त नाराजगी

निरीक्षण के दौरान विधायक का गुस्सा साफ नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में वह बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक कर बिजली बहाल करने के निर्देश देते दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भीषण गर्मी में जनता को घंटों बिजली संकट झेलना किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

चौरीचौरा में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर मौत

तेजी से शुरू हुआ मरम्मत कार्य

विधायक के हस्तक्षेप के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त करने का कार्य तेजी से शुरू किया। कुछ ही समय में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Location :  Deoria

Published :  5 June 2026, 3:43 PM IST