
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया (img: Dynamite news)
मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लखनचक गांव का है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर अजय चौहान के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि मुकेश चौहान ने अपने भाई अखिलेश चौहान और दोस्तों सचिन, रोहित व किशन चौहान के साथ मिलकर अजय चौहान को पंच से पीटा। इस दौरान पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 22 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे खैरा बनुआ मिश्र टोला के पास से आरोपी मुकेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मुकेश चौहान पुत्र मोहनलाल, निवासी बनचरा जगदीशपुर, थाना हाटा, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक पंच बरामद किया।
किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, देवरिया के इंदिरा नगर में पुलिस का छापा, 6 हिरासत में
पीड़ित अजय चौहान की तहरीर के आधार पर गौरीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 452/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 4/25 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच पुलिस कार्रवाई के तहत की जा रही है।
हाथरस में 145 करोड़ रुपये से बनेगा 8.2 किमी लंबा बाईपास, 15 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल तेजू गौड़ और कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे।
Location : deoria
Published : 23 October 2026, 7:04 PM IST
Topics : Arms Act crime news Deoria UP News