
बिजली विभाग लापरवाही पर भड़की गर्मी से बेहाल जनता (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: जनपद मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान विद्युत उपखंड केंद्र में सोमवार को उस समय उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा, जब अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे दर्जनों लोग घंटों तक जिम्मेदार अधिकारी अवरअभियंता विद्युत खंड रामलीला मैदान देवरिया का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें कोई सुनने वाला नहीं मिला।
आरोप है कि विद्युत उपखंड के जेई शशांक चौबे कार्यालय से नदारद रहे और उनके कक्ष पर ताला लटका मिला। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार फोन करने के बावजूद कॉल नहीं उठाई गई। यदि फोन उठा भी तो कथित रूप से जवाब मिला कि "अभी मैं खाली नहीं हूं, दो-तीन बजे के बाद मिलिए, मेरा सिर्फ यही काम नहीं है।"
उपभोक्ताओं का कहना है कि जब कार्यालय का समय ही सीमित है और शाम चार बजे कार्यालय बंद हो जाता है, तो दो-तीन बजे के बाद बुलाने का क्या औचित्य है? इससे दूर-दराज से आए लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-रास्ते के विवाद ने मचाया खूनी बवाल! घर पर बरसे पत्थर, वायरल VIDEO के बाद इंसाफ की गुहार
फरियादी अनिल कुमार, सुधाकर प्रजापति, छोटेलाल चौहान , सुनीता खरवार, सहित अन्य उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत लेकर सुबह से कार्यालय में बैठे रहे, लेकिन जेई से मुलाकात नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत उपखंड केंद्र रामलीला मैदान देवरिया मे कार्यरत एस. एस. सो. लोरी लाल का कहना था की हमारे जे. ई. साहब 3:00 बजे के बाद यहा आएंगे आप लोग यहां से जाइए उनको जब समय मिलेगा तो वह यहां पर बैठेंगे । स्थानीय उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-गोरखपुर में सरेआम गुंडई देख खौला एसएसपी का खून, एक झटके में तीन पुलिस को किया सस्पेंड
प्रचंड गर्मी और उमस के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य उपभोक्ता शिकायत पत्र हाथ में लेकर घंटों कार्यालय के बाहर बैठे रहे। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति और कथित लापरवाही के कारण आम जनता को मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लें, कार्यालयों में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Location : Deoria
Published : 13 July 2026, 2:39 PM IST