DM-SP ने देवरिया के बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर की परखीं व्यवस्थाएं, भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जाना हाल

देवरिया के रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन से पहले डीएम और एसपी ने जलाभिषेक किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 11 July 2026, 3:35 PM IST
google-preferred

Deoria: सावन माह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर शनिवार को रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

सावन की तैयारियों का किया निरीक्षण

पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर के महंत से संभावित श्रद्धालुओं की संख्या और व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।

Deoria: दुकान बंद कर लौट रहा था घर, तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार कार के पीछे घिसटता चला गया बेबस सब्जी विक्रेता

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

पुलिस को दिए सुरक्षा के निर्देश

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने थाना प्रभारी रुद्रपुर को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  11 July 2026, 3:35 PM IST

Related News

Advertisement