देवरिया में स्कूली बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, छात्रों को दी ये सीख

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से देवरिया में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गौरीबाजार स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 November 2026, 6:19 PM IST

Deoria: यातायात माह नवंबर-2026 के तहत गुरुवार को गौरीबाजार स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देवरिया पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया।

छात्रों को दी ये जानकारी 

कार्यक्रम में एआरटीओ धर्मेंद्र कुशवाहा, पीटीओ शारदा मिश्रा और यातायात पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें यातायात संकेतों और सिग्नलों का पालन करने, सड़क पार करते समय सतर्क रहने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।

देवरिया में बच्चों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ

देवरिया के छात्रों के लिए बड़ी खबर: 20 नवंबर को गोरखपुर में बंटेंगे टैबलेट, DM ने दिए ये निर्देश

पुलिस ने की ये अपील 

अधिकारियों ने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। साथ ही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत देते हुए बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी से न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय के लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

देवरिया में ट्रैफिक पुलिस का चाबुक, अवैध ऑटो और ई-रिक्शा पर कार्रवाई, काटे चालान

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी समझने की अपील की।

Location :  Deoria

Published :  19 November 2026, 6:18 PM IST