Deoria Crime: ऑपरेशन के नाम पर बड़ा खेल! फर्जी डॉक्टर पर लाखों की वसूली का आरोप

देवरिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि एक निजी क्लिनिक संचालक डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 June 2026, 6:09 PM IST

Deoria:  उत्तर प्रदेश के  देवरिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि एक निजी क्लिनिक संचालक डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर उससे मोटी रकम वसूल ली, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हुआ। अब उसका बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

क्या है पूरी खबर

पीड़ित महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने बड़े-बड़े दावे कर ऑपरेशन करने की बात कही थी और इलाज एव ऑपरेशन के नाम पर लाखो रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता का कहना है कि ऑपरेशन के बाद युवक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर बच्चे को लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गई जहा स्थिति देखकर चिकित्सक ने लखनऊ केलिए रेफर कर दिया गया। मेरे द्वारा अपने बच्चे को राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराना पड़ा, जहां वह जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा है।

बिहार के सरकारी डॉक्टरों को सीएम सम्राट की दोटूक चेतावनी, सुधर जाएं वरना झेलनी होगी सबसे बड़ी गाज!

कड़ी कार्रवाई की मांग

इलाज होने के बाद जब मैं प्राइवेट चिकित्सक से अपने बच्चे के इलाज के बारे में जानकारी चाही तो चिकित्सक द्वारा गाली गुप्ता एव कड़े तेवर के साथ धमकी देते हुऎ क्लिनिक से बाहर कर दिया गया। और कहा गया की यहां से चली जाओ मेरा जो भी उखाड़ना है वो खड़ा लेना चिकित्सक के इस रवैया से आक्रोशित महिला ने डीएम और एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य परिवार भी ऐसे कथित डॉक्टरों के शिकार बन सकते हैं।

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म में सलमान खान, धमाकेदार कैमियो? कृष्णा अभिषेक ये क्या बोले

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में कई निजी क्लिनिक बिना पर्याप्त संसाधनों और मानकों के संचालित हो रहे हैं, जिनकी नियमित जांच न होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई कब होगी? क्या स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठा है

Location :  Deoria

Published :  18 June 2026, 6:03 PM IST