41 साल पुरानी कानूनी लड़ाई का अंत, देवरिया में मध्यस्थता से सुलझा 1985 से लंबित सिविल वाद

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0' के तहत देवरिया में बड़ी सफलता मिली है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वर्ष 1985 से लंबित 41 साल पुराने सिविल विवाद को आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारित करा दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 6:58 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0' के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 1985 से लंबित 41 साल पुराने सिविल वाद का आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए सफलतापूर्वक निस्तारण करा दिया गया।

जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में मिली सफलता

यह सफलता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव अर्चना-II के नेतृत्व में मिली। मामला अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कक्ष संख्या-20 अंकुश श्रीवास्तव के न्यायालय से मध्यस्थता केंद्र को भेजा गया था।

ये भी पढ़ें - Deoria: अंधेरी रात में टैंकर से निकल रहा था काला धन… जब पुलिस की टार्च पड़ी तो उड़ गए होश

मध्यस्थ के प्रयासों से खत्म हुआ 4 दशक पुराना विवाद

मध्यस्थ अरविन्द कुमार पाण्डेय के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच लगभग चार दशक से चला आ रहा विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से समझौते के आधार पर वाद समाप्त करने की सहमति दी।

ये भी पढ़ें - Deoria: शादी का वादा, अश्लील वीडियो और फिर… वीडियो वायरल करने वाले दरिंदे के मोबाइल से खुले कई राज!

मध्यस्थता केंद्र से विवाद समाधान की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना-II ने आमजन से अपील की कि वे अपने न्यायालयी विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्र का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि समय, धन और ऊर्जा की बचत के साथ आपसी सौहार्द भी बना रहे।

Location :  Deoria

Published :  3 August 2026, 6:58 PM IST