रक्षाबंधन पर बहनों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, इन महिलाओं को हमेशा के लिए मिलेगी फ्री रोडवेज बसों की सुविधा

देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' का वर्चुअल शुभारंभ किया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 August 2026, 5:42 PM IST

Deoria: देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया, जिसे देवरिया में मौजूद महिलाओं ने लाइव सुना। योजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर लगातार तीन दिनों तक एक महिला और उसके एक सहायक को निःशुल्क रोडवेज यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में जीवनभर निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है।

कार्यक्रम में 400 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा 

देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिले की करीब 400 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वर्चुअल शुभारंभ का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना और सरकार की ओर से दी गई इस सौगात को लेकर खुशी जताई।

ये भी पढ़ें - Deoria News: रात के अंधेरे में किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा

योजना के तहत रक्षाबंधन के तीन दिनों तक एक महिला और उसके एक सहायक के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पूरे जीवनभर रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महिलाओं को आधार कार्ड या जन्मतिथि प्रमाणित करने वाला कोई वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा।

ये भी पढ़ें - Deoria Peace Committee Update: त्योहारों पर देवरिया में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति! DM मधुसूदन हुल्गी का सख्त निर्देश

महिलाओं को साड़ी और मिठाईयां भेंट किया गया

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर साड़ी और मिठाई का डिब्बा भेंट किया गया। जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों ने महिलाओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई। महिलाओं का कहना था कि रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह सौगात उनके लिए बेहद खास है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

Location :  Deoria

Published :  26 August 2026, 5:41 PM IST