
कुएं में गिरने से 8 वर्षीय किशोरी की मौत(Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम वृंदावन में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। कमलेश पासवान की बेटी सुहानी खेलते समय सुग्रीव के मकान के पास स्थित एक गहरे कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने किशोरी को कुएं से बाहर निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुहानी को कुएं से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा लेकर पहुंचे।
सीएचसी तरकुलवा में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुहानी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तरकुलवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया में नाबालिग को भगाने के मामले में बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार; POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस
सुहानी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता कमलेश पासवान और माता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर गांवों और आबादी वाले इलाकों में मौजूद खुले व गहरे कुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
Location : Deoria
Published : 30 September 2026, 1:34 PM IST
Topics : 8 Year Old Girl Death crime news Deoria News Girl Dies After Falling Into Well Well Accident