शिवाजी के नाम पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए हंगामा

मुज़फ्फरनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “राजा शिवाजी” को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर शिवसेना (एनडीए) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 5:56 PM IST

Muzaffarnagar:  मुजफ्फरनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “राजा शिवाजी” को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर शिवसेना (एनडीए) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए नारेबाज़ी

शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए नारेबाज़ी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सौंपा।

आदर्शों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम

ज्ञापन में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महान योद्धा होने के साथ-साथ सुशासन, राष्ट्रवाद और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उनकी जीवनगाथा पर आधारित यह फिल्म युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, स्वराज्य की अवधारणा और उनके आदर्शों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है।

Nainital: वह सड़क पर बेखौफ दौड़ रही थी पर बच न सकी पुलिस की नजर से

फिल्मों को मुक्त घोषित

शिवसेना पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक और ऐतिहासिक फिल्मों को कर मुक्त घोषित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आमजन इस फिल्म को देख सकें। उनका कहना है कि फिल्म को टैक्स फ्री करने से समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा और ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।

Ghaziabad News: दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर चार लोगों की बचाई जिंदगी

सरकार इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय 

नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, जतिन वशिष्ठ, लोकेश कश्यप समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 May 2026, 5:56 PM IST