रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भयंकर जाम, सड़कों पर घंटो रेंगते रहे वाहन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोगों को जाम के कारण गुरुवार की शाम भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन और वीकेंड के कारण लंबी छुट्टी हो रही है। इसको देखते हुए गुरुवार की शाम आफिस से निकले बड़ी संख्या में लोग गाड़ियां लेकर अपने घरों की तरफ चल पड़े। इसका असर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिखा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 August 2026, 6:04 AM IST

Ghaziabad: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबी कतारें नजर आईं, जबकि एनएच-09 पर डासना से मेहरौली कट तक यातायात धीमा रहा। लालकुआं, जीटी रोड, अंबेडकर रोड और मेरठ तिराहे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालकर वाहनों को निकालने का प्रयास किया।

घरों से बाहर खरीदारी के लिए निकले लोगों को शाम को भी बाजार में भारी भीड़ के कारण घंटों जाम का सामना करना पड़ा।

रक्षाबंधन भी बड़ी वजह

त्योहार के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले थे। दूसरी तरफ दफ्तरों से घर लौटने वाले लोगों की भी शाम के वक्त सड़कों पर मौजूदगी रही। ऐसे में दोनों तरफ से बढ़ी आवाजाही ने ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया।

रक्षाबंधन से पहले चक्का जाम

ट्रेन-बसों में भी भारी भीड़

लंबा वीकेंड और रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोग अपने-अपने घरों की तरफ निकले हैं। ऐसे में दिल्ली से लेकर गाजियाबाद के तमाम स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ हो गई। किसी प्रकार लोग अपने घर तक पहुंचना चाहते हैं। गाजियाबाद और नोएडा बस स्टैंड पर भी लोगों का जमावड़ा दिखा।

नतीजा ये हुआ कि गाड़ियों की रफ्तार कम होती गई और पीछे वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। सामान्य दिनों में जहां वाहन अपेक्षाकृत तेजी से निकल जाते हैं, वहीं त्योहार से पहले बढ़े अतिरिक्त ट्रैफिक ने इस हिस्से में परेशानी और बढ़ा दी।

नोएडा आयुष हत्याकांड: मां बोली- मुझे खून के बदले खून चाहिए, हत्या के बदले एनकाउंटर की मांग

त्योहार की वजह से सड़कों पर बढ़ी भीड़ ने गाजियाबाद में ट्रैफिक का इम्तिहान लिया। ट्रैफिक पुलिस की टीमें देर शाम तक मोर्चे पर डटी रहीं, लेकिन कई इलाकों में वाहनों की धीमी रफ्तार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।

जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा बढ़ा, वहां कुछ स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट भी किया गया। हालांकि डायवर्जन का असर वैकल्पिक रास्तों पर भी दिखाई दिया और वहां भी वाहनों की संख्या बढ़ गई।

हाथरस दलित हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, सरकार से कहा- अगले 2 महीने में नोएडा या गाजियाबाद…

प्रतिबंध के बावजूद डीएमई पर दौड़ते दोपहिया

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के बावजूद शुक्रवार को कई दोपहिया वाहन दौड़ते दिखाई दिए। त्योहार के कारण यातायात दबाव बढ़ने के बीच एक्सप्रेसवे पर दोपहिया सवारों ने नियमों की अनदेखी की।

 

Location :  Ghaziabad

Published :  28 August 2026, 5:46 AM IST