जेवर, भारतीय-नेपाली नकदी और एक गिरफ्तारी… महराजगंज पुलिस ने खोला बड़ा राज

महराजगंज के सोनौली थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के अभियान के तहत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। तिलहवा गांव से गिरफ्तार मुर्ईन अंसारी उर्फ ट्विंकल के कब्जे से चोरी के आभूषण, 18,300 रुपये भारतीय मुद्रा और 4,000 रुपये नेपाली मुद्रा सहित कुल 22,300 रुपये नकद बरामद हुए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 7:55 PM IST

Maharajganj : सोनौली पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की है।

सोनौली कोतवाली से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर को तिलहवा गांव से मुर्ईन अंसारी उर्फ ट्विंकल पुत्र इशहाक अहमद, निवासी कोल्हुई कस्बा को गिरफ्तार किया है।

महराजगंज में सनसनीखेज वारदात: महाविद्यालय के महिला छात्रावास में प्रशिक्षक की गोली लगने से मौत, छत पर मिला खून से लथपथ शव

चोरी का माल और नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, पांच जोड़ी सफेद धातु के बिछुए तथा कुल 22,300 रुपये नकद बरामद हुए। इसमें 18,300 रुपये भारतीय मुद्रा और 4 हजार रुपये नेपाली मुद्रा शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित है।

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, कांस्टेबल संदीप निषाद, कांस्टेबल अनुज मिश्रा एवं कांस्टेबल वासुदेव यादव की टीम रही।

Location :  Maharajganj

Published :  3 July 2026, 7:55 PM IST