मुजफ्फरनगर में तांबा चोरी गैंग का भंडाफोड़ : फैक्ट्री के ही कर्मचारी निकले चोर, चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में पुलिस ने तांबे की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि सभी आरोपी उसी फैक्ट्री के कर्मचारी थे जहां से चोरी हुई थी। पुलिस ने 500 किलो तांबा और स्विफ्ट कार बरामद की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 2:34 AM IST

Muzaffarnagar : चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने वाले आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी फैक्ट्री के कर्मचारी निकले जहां से लाखों रुपये का तांबा चोरी किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

चेकिंग में खुला पूरा मामला

चरथावल पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से चोरी की गई 10 तांबे की खंभेनुमा प्लेटें बरामद हुईं। इसी के साथ पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

500 किलो तांबा बरामद, लाखों की चोरी का खुलासा

पुलिस के अनुसार बरामद तांबे का कुल वजन करीब 500 किलो बताया जा रहा है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के बाद यह साफ हो गया कि चोरी कोई छोटी घटना नहीं बल्कि सुनियोजित गैंग ऑपरेशन था।

मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर के बाद भी खत्म नहीं हुआ खेल, रॉकी हत्याकांड में सामने आ रहा है बड़ा षड्यंत्र

फैक्ट्री के ही कर्मचारी निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब, उवेश, आशिफ और फरमान के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों आरोपी पहले उसी फैक्ट्री में काम करते थे। जहां से तांबे की प्लेटें चोरी की गई थीं। इसी वजह से उन्हें पूरी लोकेशन और सिस्टम की जानकारी थी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फैक्ट्री मालिक नदीम के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रात करीब 1:30 बजे तांबे की प्लेटें चोरी करते हुए साफ दिखाई दिए हैं। इसके बाद ही मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस चोरी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  4 June 2026, 3:08 AM IST