कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, महराजगंज में नियुक्त हुए 12 ब्लॉक अध्यक्ष, देखे सूची

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा जनपद महराजगंज के 12 ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन को मंजूरी दे दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी नवमनोनित अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 July 2025, 4:16 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा जनपद महराजगंज के 12 ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन को मंजूरी दे दी गई है। इस घोषणा के साथ ही जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को नई गति मिल गई है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी नवमनोनित अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है,वे निश्चित रूप से संगठन के विश्वास पर खरे उतरेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर सशक्त नेटवर्क तैयार कर रही है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष की सूची

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, शरद सिंह बबलू, अवनीश पाल, पूर्व प्रत्याशी शरदेंदु पांडे, सदा मोहन उपाध्याय, राजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, नूर आलम, इंजीनियर शिव पूजन, गंगाजल चौरसिया, महासचिव अंबरीश शाही, चंदन तिवारी और कुंज बिहारी निषाद ने बधाई दी।

इसके अतिरिक्त जिला प्रवक्ता गोपाल शाही, हृदय नारायण पांडे, प्रभाकर द्विवेदी, जहीर खान, विधि नारायण वर्मा, इश्तियाक अहमद सहित जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने एक स्वर में नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई।

नेताओं ने उम्मीद जताई कि ये सभी नए ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस फैसले से उत्साह है और संगठन को लेकर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Location : 

Published :