
कांग्रेस के नेता पहुंचे सपा नेता आज़म खान के घर
Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आजम खान के घर पहुंचे। इस दौरान आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम खान ने उनका स्वागत किया। वहीं इस मुलाकात के दौरान आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही सपा के स्थानीय नेता आसिम राजा, जिलाध्यक्ष अजय सागर और बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर भी बैठक में शामिल हुए।
कांग्रेस के नेता मिले आजम खान की पत्नी से
यूपी में विधानसभा के चुनाव चंद महिनो के बाद होने हैं। लेकिन रामपुर का सियासी पारा अभी से गर्म होने लगा है दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की घर उनकी पत्नी डॉक्टर तंजीम फातिमा से मिलने पहुंचे।
विधानसभा के चुनावों में सपा कांग्रेस-गठबंधन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान पिछली 17 नवंबर से रामपुर कि जिला जेल में बंद है। वही वर्ष 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों में सपा कांग्रेस-गठबंधन अभी से ही सियासी बिसात बिछाने में जुट चुका है। कुछ इसी तरह का असर रामपुर में उसे समय देखने को मिला जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दलबल के साथ सपा नेता आज़म खान के घर उनकी पत्नी डॉक्टर तंजीम फातिमा से मिलने पहुंचे।
भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से रूबरू होकर इस मुलाकात को शिष्टाचार बताया वहीं उन्होंने आजम खान के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतारने के प्रण को एक बार फिर से दोहराया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 8 साल के बाद भारत के द्वारा ईरान से गैस खरीदे जाने के मुद्दे पर की गई केंद्र सरकार की डिप्लोमेसी पर भी निशाना साधा है।
Location : Rampur
Published : 26 March 2026, 4:37 PM IST
Topics : Azam Khan Congress leaders Latest News RAMPUR