
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Sonbhadra: जनपद के बढ़ौली मोहल्ले में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस की ओर से एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं व किशोरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में 'नारी स्वास्थ्य संकल्प- प्रियदर्शनी उड़ान' अभियान के तहत महिलाओं व किशोरियों के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। यह पहल महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
‘खाद दो, खाद दो’, खाद की कालाबाजारी नहीं सहेंगे… सोनभद्र में गुस्साए किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन
सभा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि स्व. राजीव गांधी केवल देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत में सूचना क्रांति, कंप्यूटर युग और डिजिटल इंडिया की नींव रखी। उन्होंने ही देश में 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिलाया, जिससे लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ी।
सभा में 'नारी स्वास्थ्य संकल्प' के तहत सेनेटरी पैड वितरित हुआ
उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों के माध्यम से साकार किया। आज देश में 551 नवोदय विद्यालय चल रहे हैं, जिनमें लाखों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करते हुए उन्होंने गाँवों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा और महिलाओं को 33% आरक्षण का अधिकार दिलाया।
UP News: सोनभद्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, 950 की गैस 1680 में धड़ल्ले से बेच रहे जमाखोर
उषा चौबे ने अपने संबोधन में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी के मामले देशभर में सामने आ रहे हैं और सोनभद्र भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे जनपद में भी इस तरह की अनियमितताओं का खुलासा करेंगी।
राहुल गांधी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे सच्चाई के साथ खड़े हैं और जनता अब भाजपा के झूठ की राजनीति से ऊब चुकी है। बिहार चुनाव इसका प्रमाण देगा और भाजपा के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
Location : Sonbhadra
Published : 20 August 2025, 4:22 PM IST
Topics : Congress Vs BJP Nari Swasthya Sankalp Rajiv Gandhi Tribute sonbhadra news Vote Scam Allegation