कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा, कोल्हुई, महराजगंज में क्रिसमस पर्व को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, शांति, सेवा एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को विकसित करना रहा।

स्कूल के बच्चे क्रिसमस मनाते हुए
Maharajganj: देश-प्रदेश में आज क्रिसमस डे की धूम मची हुई है। प्रेम, दया, शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्मोत्सव है। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां सजाई गई है, क्रिसमस डे के मौके पर घरों, चर्च, मॉल्स में आकर्षक सजावट की गई है।वही महराजगंज जिले में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जा रहा। नौतनवा, सोनौली,लक्ष्मीपुर, अड्डा बाज़ार, क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मानवता, प्रेम व आपसी भाईचारे के इस पर्व क्रिसमस डे को मनाया गया।
वहीं कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा, कोल्हुई, महराजगंज में क्रिसमस पर्व को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, शांति, सेवा एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य तथा लघु अभिनय के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों में करुणा, त्याग, मानवता एवं आपसी भाईचारे का भाव स्पष्ट रूप से झलकता दिखाई दिया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
इस मौके पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने सभी को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि क्रिसमस केवल अपने परिवार के बीच खुशियाँ बाँटने का पर्व नहीं है, बल्कि यह गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियाँ साझा करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने कहा कि क्रिसमस पर्व हमें मानवता, प्रेम और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में शांति, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देता है। उन्होंने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान सांता क्लॉज के आगमन से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों को टॉफी एवं चॉकलेट वितरित की गईं।इस दौरान सांता क्लाज ने बच्चों को मानवता, प्रेम व एकता, आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षलता शर्मा ,उपप्रधानाचार्य अमित, अग्रवाल समन्वयक राणा प्रताप सिंह ,ज्योति यादव, प्रीति त्रिपाठी ,अकरम ,सुनील,प्रभाकर ,सुमित,अमित विश्वकर्मा ,अब्दुर्रहमान ,अहमद एवं सभी शिक्षकगणों का सराहनीय योगदान रहा ।