
चित्रकूट की घटना ने झकझोरा (इमेज सोर्स-इंटरनेट प्रतीकात्मक)
Chitrakoot: सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरे पांच वर्षीय मासूम की अधूरे पिलर में निकली सरिया लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मुलायम नगर निवासी चंद्रप्रकाश दुबे का पांच वर्षीय बेटा अयांश उर्फ बिट्टू गुरुवार को घर की छत पर पतंग के साथ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि घर की छत पर बाउंड्री नहीं बनी हुई थी। खेलते समय मासूम ने उड़ती हुई पतंग पकड़ने की कोशिश की, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया।
नीचे अधूरे निर्माण के लिए छोड़े गए पिलर की सरिया निकली हुई थी। गिरने के दौरान सरिया मासूम के सीने में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चे की चीख सुनकर मां रेखा देवी मौके पर पहुंचीं। बेटे को खून से लथपथ देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजन आनन-फानन में अयांश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, मां बार-बार अपने बेटे को एक बार दिखाने की गुहार लगाते हुए बेसुध हो जा रही थी।
मृतक अयांश आर्यन सिंह पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह अपने तीन भाइयों में से एक था। उसके दो भाई यश और दिव्यांश हैं। मासूम की अचानक मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही
Location : Chitrakoot
Published : 18 September 2026, 5:14 AM IST