
बलिया छठ पूजा 2026 (Img: Dynamite News)
Ballia: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में छठ महापर्व को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने नहाय-खाय के साथ व्रत का शुभारंभ किया। शनिवार को व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खरना करेंगी। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक तैयारियां तेज हो गई हैं।
सरोवरों और नदी घाटों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पूरे जनपद में 20 हजार से अधिक दुकानें सजी हैं। इनमें सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य व्यवसायियों की दुकानें शामिल हैं। हर तरफ छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: Ballia: दिवाली की रात घर से निकले ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नगर पालिका की ओर से टाउनहाल, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर और महावीर घाट की साफ-सफाई कर सजावट की गई है। इसके अलावा लाल घाट, बहादुरपुर, हाइड्रिल कॉलोनी, विजयीपुर घाट, निधरिया, अगरसंडा और मिड्ढा के घाटों को भी सजाया गया है।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भरौली, उजियार, मझौवा, पचरूखिया, सिताबदियारा के गंगा व सरयू घाट और भागड़ नाला घाट पर समितियों व ग्राम प्रधानों की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ballia: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी की बादशाहत, झारखंड को दी मात
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को छठ घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नदी और तालाबों पर व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पुलिस को लगातार गश्त करने को कहा गया है।
छठ पर्व पर सुरक्षा के लिए जिले के 1172 घाटों पर 3200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पूरे जनपद को छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। घाटों पर तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और सीओ को सौंपी गई है। सुबह से देर रात तक घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
Location : Ballia
Published : 14 November 2026, 7:35 PM IST
Topics : Ballia Chhath Puja 2026 Ballia News Today Ballia Police Deployment Chhath Chhath Puja Arghya 2026 UP Chhath Puja News