
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया
चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चन्दौली में भाजपा मंत्री के विवादित बयान से हड़कंप मच गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व पर किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंत्री के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
चन्दौली में भाजपा मंत्री के विवादित बयान से राजनिती गर्मा गई। जिसके बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस प्रदर्शन को कांग्रेस नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
इस विवादित बयान के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी को जाहिर करते हुए भाजपा के प्रति जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण कर भाजपा मंत्री विजय शाह के फोटो का पुतला भी फुका। इसी दौरान जुलुस में मुर्दाबाद के नारे भी गुंज गए। इतना ही नही मुगलसराय नगर का भ्रमण कर पुतले को दहन भी किया। इस दौरान हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तुरंत प्रदर्शन के स्थल पर पहुंची। किसी भी तरह से बात को बढ़मे रोक लिया गया।
चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौपां था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाया और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भय, भूख और भ्रष्टाचार के मामले ज्यादा हुए है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश सरकार के लोग मौन बने है। उन्होने कहा कि जल्द कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जंगल राज की गारंटी हो गई है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में पार्टी के लोगों ने भाजपा सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, सतीश बिंद, गंगाराम, रामधार जोसफ, प्रदीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, राधेश्याम यादव, शिवेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, अमरदेव राम, रवि कुमार, नरेन्द्र तिवारी, इंद्रजीत मिश्रा, राजू गौतम, सुजीत सिंह मौजूद रहें।
Location : Chandauli
Published : 15 May 2025, 7:11 PM IST