
जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने कसी कमर (Img: Dynamite News)
Chandauli: जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर चंदौली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। पुलिस ने साफ किया है कि श्रद्धा और उत्सव के बीच किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे माहौल खराब हो या लोगों को परेशानी हो।
जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घरों से निकलने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए मुगलसराय, दुलहीपुर और पड़ाव इलाके में विशेष ट्रैफिक ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस का फोकस भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर रहेगा।
ये भी पढ़ें- जिस बुजुर्ग ने संभाला घर, सड़क पर थम गई सांसें! चंदौली में बेकाबू ट्रक ने कुचला; परिवार में पसरा मातम
कार्यक्रम स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आयोजन में सुरक्षा से जुड़ी परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी करेगी।
त्योहार के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति की महिला पुलिस टीमें भी लगातार भ्रमणशील रहेंगी। इन टीमों को सार्वजनिक स्थानों और भीड़ वाले इलाकों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने धार्मिक आयोजनों की आड़ में अश्लील नृत्य या आपत्तिजनक कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यदि कहीं भी ऐसा कार्यक्रम आयोजित होता मिला तो पुलिस उसे तत्काल बंद कराएगी।
ये भी पढ़ें- यूपी के बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित ने की शर्म की सभी हदें पार, तीसरी बीवी को बाल खींचकर फर्श पर घसीटा, फिर खूब पीटा
पुलिस का कहना है कि जन्माष्टमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आयोजकों को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Chandauli
Published : 4 September 2026, 6:43 PM IST