जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही भारी: 110 कर्मी गायब, डीएम के तेवर कड़े-नोटिस जारी, कार्रवाई तय

भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले भर में आयोजित इस अहम प्रशिक्षण में 110 प्रगणक और सुपरवाइजर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 6:47 PM IST

महराजगंज: भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले भर में आयोजित इस अहम प्रशिक्षण में 110 प्रगणक और सुपरवाइजर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त नाराजगी जताई है और अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिले की विभिन्न तहसीलों और नगर निकायों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इसमें कुल 1447 प्रगणक और सुपरवाइजरों को बुलाया गया था, जिनमें से 1337 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 110 कर्मी नदारद रहे। सबसे ज्यादा लापरवाही तहसील सदर में देखने को मिली, जहां 68 कर्मी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा फरेन्दा में 31 और निचलौल में 7 कर्मी अनुपस्थित रहे।

Video | Maharajganj Theft | भारत-नेपाल सीमा पर चोरों का आतंक, एक ही रात दो घरों में चोरी

हालांकि कुछ क्षेत्रों ने बेहतर प्रदर्शन भी किया। नौतनवा, पनियरा, परतावल और चौक में सभी कर्मियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो प्रशासन के लिए सकारात्मक संकेत है। प्रशिक्षण के दौरान मौजूद कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, तकनीकी प्रोटोकॉल और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित कर्मियों को तत्काल नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Maharajganj: रील बनाने के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुँची यूट्यूबर, दरोगा की वर्दी पहनकर बनाया था वीडियो

प्रशासन की इस सख्ती के बाद कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जनगणना कार्य को समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Maharajganj

Published :  29 April 2026, 6:43 PM IST