गोरखपुर में 3 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मुकदमा दर्ज, इस नेता की छवि खराब करने का लगा आरोप

जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सांसद Ravi Kishan की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

gorakhpur: जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सांसद Ravi Kishan की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सांसद रवि किशन के निजी सचिव की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचालित कुछ अकाउंट्स के माध्यम से ऐसी सामग्री पोस्ट की गई, जिससे सांसद की सार्वजनिक और सामाजिक छवि प्रभावित हुई।

गोरखपुर: थाना परिसर में ‘दबंगई Reel’ बनाना पड़ा भारी! जानें पूरी खबर

इस अकाउंट्स पर मामला दर्ज

पुलिस ने जिन अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें “गोरखपुर वाले मिश्रा जी”, “Lucky Talks” और “S Sandhya” नाम के सोशल मीडिया अकाउंट शामिल हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur Crime: 13 साल पुराने केस में इंसाफ! गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

मामले में पुलिस का बयान

मामले की जांच में अब यह देखा जाएगा कि संबंधित पोस्ट किस उद्देश्य से साझा की गई थीं और उनमें मौजूद सामग्री की प्रकृति क्या थी। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों की तकनीकी जांच भी कर रही है। रामगढ़ताल थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  gorakhpur

Published :  26 May 2026, 6:01 AM IST

Advertisement