Budaun: गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्जी टोल कटौती! घर में खड़ी कार से कटे इतने रुपये

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दातागंज के एक दुकानदार की घर पर खड़ी कार से 370 रुपये टोल कटने का मैसेज मोबाइल पर आते ही हड़कंप मच गया।

Updated : 18 May 2026, 12:29 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दातागंज के एक दुकानदार की घर पर खड़ी कार से 370 रुपये टोल कटने का मैसेज मोबाइल पर आते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित ने एसडीएम, पुलिस और यूपीडा को शिकायत भेजकर जांच और रिफंड की मांग की है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, दातागंज थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी नवल किशोर की दातागंज कस्बे में चश्मे की दुकान है। नवल किशोर ने बताया कि शनिवार रात 1:21 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी कार के नंबर से गंगा एक्सप्रेसवे पर 370 रुपये टोल टैक्स काटा गया है।

फास्टैग से नंबर के लिंक होने का मामला

उन्होंने चौंकते हुए कहा कि उनकी कार लंबे समय से घर पर ही खड़ी है और वह आज तक गंगा एक्सप्रेसवे पर कार लेकर गए ही नहीं। इसके बावजूद उनके वाहन नंबर पर टोल कटना समझ से परे है। नवल किशोर का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से तकनीकी गड़बड़ी या किसी अन्य वाहन के फास्टैग से उनके नंबर के लिंक होने का मामला लग रहा है।

सिद्धार्थनगर में संदिग्ध बोरे को लेकर हड़कंप, मौके पर पहुंची फोर्स ने संभाला मोर्चा,सामने आया सच

दातागंज थाने में भी शिकायत दर्ज

घटना के बाद से पीड़ित परेशान हैं और लगातार विभागीय चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने तत्काल एसडीएम दातागंज को लिखित शिकायत भेजी। साथ ही दातागंज थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। मामला यूपीडा यानी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भी भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है।

Ambedkar Nagar Accident: मिट्टी गिराने उठा था डंपर का डाला, पर पल भर में वो कैसे बन गया आग का गोला? जानें पूरा मामला

अवैध रूप से कटी रकम वापस

स्थानीय लोगों का कहना है कि फास्टैग और एएनपीआर कैमरों की गड़बड़ी से पहले भी कई बार गलत टोल कटने की शिकायतें आ चुकी हैं। लेकिन घर में खड़ी गाड़ी से टोल कटना गंभीर सवाल खड़े करता है। पीड़ित नवल किशोर ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर अवैध रूप से कटी रकम वापस कराई जाए और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए सिस्टम में सुधार किया जाए।

Location :  Maharajganj

Published :  18 May 2026, 12:29 PM IST

Advertisement