यूपी विधानसभा चुनाव में उठेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट का यह बड़ा मुद्दा, लाखों लोगों की जान की क्यों नहीं सरकार और बिल्डर को परवाह?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटियों में बिल्डरों की लापरवाही को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। प्लास्टर गिरने से हुई मौत के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिससे यह मुद्दा 2027 चुनाव में बड़ा राजनीतिक सवाल बन सकता है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 June 2026, 10:20 AM IST

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन हाउसिंग सोसाइटी में कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति की प्लास्टर गिरने की वजह से मौत हो गई। उसके बाद भी बिल्डरों की लापरवाही सामने आ रही है। ताजा मामला गौर सिटी 5वें एवेन्यू का है, जहां एक कमरे का प्लास्टर गिर गया। राहत की बात यह है कि हादसे के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। अगर कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है पूरा मामला?

सोसाइटी में H ब्लॉक के फ्लैट नंबर 1267 में मयंक अपने परिवार के साथ रहते हैं। मयंक ने बताया कि घटना के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। मयंक का कहना है कि अगर कोई होता तो जनहानि हो सकती थी। काफी बार बिल्डर और मैनेजमेंट से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इसको लेकर सोसाइटी में खतरा बना रहता है।

ग्रेटर नोएडा में 2 मासूम बच्चों की रहस्यमयी मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला राज, अब बिसरा पर टिकी सबकी नजर

विकास चावला की ऐसी हुई थी मौत

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अरिहंत आर्डेन हाउसिंग सोसाइटी में प्लास्टर के गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। व्यक्ति बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। तभी ऊपर से प्लास्टर गिरा और सीधा विकास चावला के सिर पर जा गिरी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उठेगा मुद्दा

ग्रेटर नोएडा में 44 गांवों के किसानों ने प्राधिकरण पर बोला हल्ला, कहा- हमें हमारा हक दो, हाईकोर्ट का भी आदेश नहीं मान रहे अफसर

इससे सवाल खड़ा होता है कि क्या बिल्डर को निवासियों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है? एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मुद्दा यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उठ सकता है, क्योंकि जब भी चुनाव आते हैं तो जनप्रतिनिधि इन मुद्दों पर भी चर्चा करते हैं।

Location :  Greater Noida

Published :  10 June 2026, 10:20 AM IST