HPCL हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जानिये कैसे पकड़ा गया बदमाश

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश अभय प्रताप सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ, उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 April 2026, 9:40 AM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

हत्या के बाद से था फरार

पुलिस के अनुसार अभय प्रताप सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी का करीबी रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि उसने हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार उपलब्ध कराया था। वारदात के बाद से ही वह फरार था और पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

मुठभेड़ में आरोपी घायल

घेराबंदी के दौरान खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बदायूं में पासपोर्ट ऑफिस पर मंडराया खतरा! धमकी ने उड़ा दिए होश, किसने भेजा वो खौफनाक ई-मेल?

अवैध हथियार भी बरामद

पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुख्यात अपराधी पर दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अभय प्रताप सिंह पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वह इलाके का कुख्यात अपराधी है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहा था।

UPSRTC का नया टाइम टेबल जारी, बदायूं डिपो से नई बस सेवाएं शुरू, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

जांच और कार्रवाई जारी

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Location :  Budaun

Published :  14 April 2026, 9:40 AM IST