हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: X)
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में खेत पर काम कर रहे एक किसान की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के पसेई गांव की है। किसान की अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, पसेई गांव निवासी 55 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बृजलाल बुधवार दोपहर अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विषैले सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ और वह अपना काम करते रहे। कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजन तुरंत राकेश कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Supreme Court का सोनम रघुवंशी को सुझाव, आत्मसमर्पण करो नहीं तो गुण-दोष पर होगा फैसला
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में खेतों और झाड़ियों में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जूते पहनकर खेत में जाना और सांप के काटने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।
Location : Badaun
Published : 22 July 2026, 12:23 PM IST
Topics : Budaun News Farmer Death snake bite