
किसान की मौत के बाद जुटे परिजन (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गांव नदवारी भूड़ में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बने ट्यूबवेल पर पंखा ठीक करते समय 50 वर्षीय किसान (Budaun Farmer Death) को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपाल पुत्र रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वह गांव नदवारी भूड़ का निवासी था और खेती करता था।
जानकारी के अनुसार राजपाल मंगलवार की शाम खेत पर गया था। रात भर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। बुधवार सुबह परिजन उन्हें तलाशते हुए खेत पहुंचे। वहां ट्यूबवेल के पास राजपाल जमीन पर पड़ा मिला। उसके पास पंखा और औजार बिखरे थे।
ये भी पढे़ं- Budaun News: खेत में काम करते-करते किसान के साथ हुआ ऐसा हादसा, अस्पताल पहुंचते ही सामने आई दर्दनाक सच्चाई
परिजन तुरंत उसे लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत (Budaun Farmer Death) घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि करंट लगने से उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का लग रहा है। ट्यूबवेल पर लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट या नंगे तार की वजह से हादसा हुआ होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- Chandauli News: घर के बाहर खेल रहा था 3 साल का मासूम, अचानक हुआ कुछ ऐसा… CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला सच
राजपाल की मौत (Budaun Farmer Death) की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजपाल मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे ट्यूबवेल और खेतों में बिजली के उपकरणों की जांच समय-समय पर कराएं और गीले हाथों से या बिना सुरक्षा के पंखा, मोटर न छुएं, ताकि इस तरह की घटनाएं न हों।
Location : Budaun
Published : 22 July 2026, 12:56 PM IST
Topics : Budaun News Electric Shock Farmer Death UP News