बदायूं में बंद घर का पुलिस ने खोला राज, जाने मकान के अंदर कौन मिला

फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर-4 में एक बंद मकान ने ऐसा राज समेट रखा था, जिसकी भनक लगते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। आखिर बंद मकान के भीतर क्या हो रहा था और पूछताछ में क्या सामने आया, इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 July 2026, 7:19 AM IST

Budaun: फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर-4 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के होने की सूचना मिली। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर दोनों को बाहर निकाला और पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने मौके का वीडियो बना लिया जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड नंबर-4 में एक मकान काफी समय से बंद पड़ा था। दोपहर कुछ लोगों ने मकान के अंदर हलचल देखी और शक के आधार पर आसपास के लोगों को बताया। बात फैलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी।

भीड़ बढ़ती देख किसी ने डायल-112 और फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मकान का ताला खुलवाने के बाद पुलिस को अंदर एक युवक और युवती मिले।

परिवार का इकलौता सहारा था बंटी… बदायूं सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस दोनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में एक महीने पुराने केस का चौंकाने वाला खुलासा, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के दौरान बने कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी देखी जा सकती है। वायरल वीडियो के कारण कस्बे में दिनभर इस मुद्दे पर चर्चा होती रही।

फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  15 July 2026, 5:30 AM IST