Budaun: करेंट की चपेट में आने से गाय की मौत

यूपी के बदायूं में मवेशी को लेकर एक दुखद घटना सामने आयी है। पटियाली-सराय में करेंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गया। गाय के स्वामियों ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 April 2026, 4:37 PM IST

Budaun: जनपद में रविवार को मवेशी को लेकर एक दुखद घटना सामने आयी है। पटियाली-सराय में करेंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। गाय के स्वामियों ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

घटना बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के पटियाली-सराय मोहल्ले की है।

जानकारी के अनुसार पूरन हलवाई की दुकान के पास लोची नगला निवासी शिव नारायण पुत्र हरीश चंद्र का बेटा लव गाय को चराने ले गया था। इस दौरान गाय अचानक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से लटकते तार की चपेट में आ गई। जिससे गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक गाय के स्वामी

बताया जा रहा है कि तार पर 440 वोल्ट का करंट दौड़ रहा था।  के संपर्क में आ गई। बताया जा रहा है कि तार नीचे लटक रहे थे या इंसुलेशन क्षतिग्रस्त था, जिससे 440 वोल्ट का झटका लगा और गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तार खंबे से नीचे लटक रहे थे और इंसुलेशन भी क्षतिग्रस्त था जिससे करंट लगने के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक गाय के स्वामी ने बताया कि परिजनों ने बताया कि मृत गाय गर्भवती थी और चार दिन में ब्याने वाली थी। दोहरी क्षति से परिवार सदमे में है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। परिजनों ने थाने में बिजली विभाग के विरुद्ध तहरीर दी है और लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।

बदायूं मर्डर मिस्ट्री… अपहरण के बाद युवक का किया ये हाल, जानें क्या है पूरी घटना?

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर/खुले तारों को तत्काल दुरुस्त करने, पोलों की सुरक्षा जाँच करने और क्षेत्र में नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने की माँग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ दोबारा न हों।

भाई की अस्थियां लेकर युवक पहुंचा बदायूं डीएम और एसएसपी के पास, जब अफसरों ने पूछा कारण तो दर्द सुनकर आ गए आंसू

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 5 April 2026, 4:37 PM IST