बदायूं के सिटी मॉल में अश्लील डांस पर लगे ठुमके, वायरल वीडियो से मच गया हड़कंप

बदायूं के जोगीपुरा स्थित सिटी मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्मी गानों पर युवतियों का डांस और लोगों को नोट लहराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही शहर में बहस छिड़ गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 July 2026, 2:38 AM IST

Budaun: शहर के बीचों-बीच स्थित सिटी मॉल अब एक नए विवाद के केंद्र में है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा स्थित इस मॉल में जल्द खुले बताए जा रहे 'सफायर नाइट क्लब' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में फिल्मी गानों पर युवतियों का डांस और लोगों का नोट लहराना साफ दिख रहा है।

वीडियो सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया। परिवारों के साथ शॉपिंग और फिल्म देखने आने वाले लोग इस मॉल को अपनी पसंदीदा जगह मानते हैं। ऐसे में मॉल परिसर में इस तरह के डांस का वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोग सोशल मीडिया पर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल फुटेज में तेज म्यूजिक पर युवतियां स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान कुछ लोग नोट उड़ाते भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में कुछ लोग मादक पदार्थ का सेवन भी कर रहे थे। हालांकि डायनामाइट न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह क्लब सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में खोला गया है, इसलिए प्रशासन आंखें बंद किए हुए है।

मॉल मालिक का बयान

सिटी मॉल के भवन स्वामी प्रतीश गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि यह किसी निजी कार्यक्रम का वीडियो है। उन्होंने माना कि भविष्य में परिसर में नाइट क्लब शुरू करने की योजना है, लेकिन उसके लिए सभी सरकारी नियमों और अनुमति का पालन किया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल

अगर नाइट क्लब शुरू करने की योजना चल रही थी तो नाइट क्लब में अश्लील डांस नाइट क्लब में क्यों हुआ,किसकी परमिशन से हुआ,अगर किसी भी अधिकारी की परमिशन से हुआ है तो बिल्कुल ही निंदनीय है ऐसे अश्लील डांस से परिवार के लोगों पर क्या असर पड़ेगा। इस वायरल वीडियो ने पूरे मामले की पोल खोल कर रख दी है अब तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

मौत को छूकर टक से वापस आया रीलबाज! बदायूं में चलती कार की खिड़की पर स्टंट, सामने खड़ी ट्रॉली देख उड़े होश

पुलिस का बयान

सदर कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक अश्लील डांस की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "वीडियो की जांच की जाएगी। अगर उसमें कोई नियम उल्लंघन या अश्लीलता पाई जाती है तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सिटी मॉल परिसर में किसी भी नाइट क्लब के संचालन की अभी तक अनुमति नहीं दी गई है।

बदायूं में ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत, मेडिकल कॉलेज में जमकर बवाल और मारपीट

परिवारों वाली जगह पर सवाल

सिटी मॉल में पहले से कई ब्रांडेड शोरूम, डेली नीड्स की दुकानें और मल्टीप्लेक्स चल रहे हैं। रोजाना सैकड़ों परिवार यहां आते हैं। ऐसे में प्रस्तावित नाइट क्लब को लेकर आम लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ इसे रोजगार और मनोरंजन से जोड़कर देख रहे हैं, तो ज्यादातर लोग इसे "पारिवारिक माहौल के लिए खतरा" बता रहे हैं।

अब सबकी नजरें प्रशासन की जांच और वीडियो की सत्यता पर टिकी हैं। क्या बदायूं में 'सफायर' की चमक शहर की फिजा बदल देगी, या विवाद के चलते ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला जाएगा, इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा।

Location :  Budaun

Published :  7 July 2026, 12:40 AM IST