युवाओं को बर्बाद करने का पूरा प्लान! आखिर सिटी मॉल में चल क्या रहा? अश्लील डांस और शराब पीने-पिलाने का वीडियो वायरल
बदायूं के सिटी मॉल से जुड़े एक वायरल वीडियो ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। वीडियो में डांस, नोट उड़ाने और शराब परोसने जैसे दृश्य होने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों ने सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस जांच की बात कह रही है। आखिर इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है।