बदायूं में एक महीने पुराने केस का चौंकाने वाला खुलासा, जानिए पूरा मामला

एक महीने से लापता युवती की तलाश में जुटी बदायूं पुलिस के सामने जब सच आया, तो हर कोई सन्न रह गया। जिस युवती को परिवार और पुलिस खोज रहे थे, उसकी हत्या उसके ही पति और जेठ ने अपने भांजे के साथ मिलकर कर दी थी। आरोपियों ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव को घर के आंगन में बने गटर में छिपा दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 July 2026, 10:50 PM IST

Budaun: थाना बिसौली पुलिस ने लगभग 1 महीने पहले गायब हुई एक युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की हत्या उसके पति और जेठ ने अपने भांजे के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। इसके बाद शव को घर के आंगन के गटर में डाल दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ये है पूरा मामला

ग्राम रसूलपुर पुट्ठी, थाना बिनावर निवासी वादी राजवीर सिंह यादव पुत्र सियाराम यादव ने थाना बिसौली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री दिनांक 01 जुलाई 2026 की रात से गायब है। इस आधार पर थाना बिसौली में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को साक्ष्य मिले कि युवती की हत्या कर दी गई है। इस मामले में युवती के पति जय सिंह यादव और जेठ चन्द्रपाल यादव, दोनों निवासी ग्राम सर्वा, थाना बिसौली को नामजद किया गया।

ऐसे हुआ खुलासा

विवेचना के क्रम में पुलिस ने 5 लोगों को प्रकाश में लाया। इनमें रामभान यादव निवासी पाठकपुर, सर्वेश यादव और विजय यादव उर्फ छोटू निवासी गोविन्दपुर डांडे, थाना बिलारी, मुरादाबाद, चन्द्रपाल यादव निवासी सर्वा और चन्देले यादव उर्फ झब्बड निवासी सर्वा हाल निवासी रौला, थाना फैजगंज बेहटा शामिल हैं।

पूछताछ में सामने आया कि  01 जुलाई 2026 की रात को अभियुक्त जय सिंह यादव ने अपने भाई चन्द्रपाल यादव और भांजे विजय यादव उर्फ छोटू के साथ मिलकर घर के कमरे में युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के आंगन में बने गटर में छिपा दिया गया। पुलिस के अनुसार, उसी रात जेठ चन्द्रपाल यादव ने खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे 1 आरोपी जय सिंह यादव और प्रकाश में आए 2 अन्य आरोपियों रामभान यादव और चन्देले यादव उर्फ झब्बड को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए
1. सन्दूक के बक्से और लैट्रिन के गटर से: टूटी चूड़ियों के टुकड़े
2. शमशान घाट से: जली हुई लाल चूड़ियों के टुकड़े
3. अन्य: दो प्लास्टिक की रस्सियों के टुकड़े, एक पायल, तीन बिछवे/सफेद धातु के छल्ले, एक टेक्नो स्पार्क मोबाइल फोन स्लेटी-काला रंग, दो जले-अधजले लकड़ी के गुटके
4. घटना में प्रयुक्त: एक गमछा, एक फावड़ा, एक लोहे का तसला, एक बाल्टी
5. एक मोटरसाइकिल: हीरो होंडा स्प्लेंडर नंबर UP 11 Z 6130

बदायूं में नोटों की बारिश, शराब और डांस फिर नाइट क्लब के अंदर… वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. जय सिंह यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव, निवासी ग्राम सर्वा, थाना बिसौली, बदायूं, 2. रामभान यादव पुत्र प्रेमपाल यादव, निवासी ग्राम पाठकपुर, थाना बिसौली, बदायूं , 3. चन्देले यादव उर्फ झब्बड पुत्र नरेश यादव, निवासी ग्राम सर्वा, थाना बिसौली, हाल निवासी ग्राम रौला, थाना फैजगंज बेहटा, बदायूं

परिवार का इकलौता सहारा था बंटी… बदायूं सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार चन्देले यादव उर्फ झब्बड का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध बिसौली थाने में पहले से 3 मुकदमे दर्ज हैं:

Location :  Budaun

Published :  12 July 2026, 10:47 PM IST