
लटका मिला शव (Img : Google)
Ballia : जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक 26 साल युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर असली गांव निवासी राजेश प्रसाद गोंड के पुत्र प्रभु प्रसाद ने गांव में बने अपने नए डेरे में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक ने टीनशेड की पाइप में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
जब परिवार के लोग डेरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। युवक का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। घटना के बाद गांव में भी सन्नाटा पसर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिवार को संभालने में जुटे रहे।
बलिया में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? जनगणना 2027 से जुड़ी बड़ी तैयारी शुरू
बताया जा रहा है कि प्रभु प्रसाद की शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी। शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि युवक किसी दूसरी लड़की से भी बातचीत करता था, जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में था। हालांकि इन बातों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य तथ्यों की सही जानकारी सामने आ पाएगी।
Location : Ballia
Published : 9 May 2026, 10:31 PM IST
Topics : Ballia Crime Ballia News ballia police UP News UP Police