
Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत शुक्रवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल में भाजपा की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच-श्रावस्ती विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों को बखान किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार में ही हुआ है।
सरकार ने अपराधियों पर अंकुश
केन्द्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। योगी सरकार ने अपराधियों पर अंकुश लगाया है। सभी अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। महिलाएं आज रात में निश्चिन्त होकर बाहर निकल सकती हैं।
एक राष्ट्र एक चुनाव का अभियान
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्रद्धा सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं इस फैसले का समर्थन करेंगी तो पूरा परिवार एक राष्ट्र एक चुनाव में अपना योगदान देने में पीछे नहीं रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव एवं शहर-शहर भाजपा ने एक राष्ट्र एक चुनाव का अभियान चलाया है।
पुरुष के महिलाओं का भी अहम भूमिका
पुरुष के साथ महिलाओं का भी इसमें अहम भूमिका है। महिलाएं इस अभियान को संकल्प मानकर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। एक राष्ट्र एक चुनाव होने पर देश तेजी के साथ विकास करेगा। वहीं जनता का पैसा विकास कार्यों में खर्च होगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष उतरौला सविता गुप्ता, सुधा पाण्डेय, नंदनी शुक्ला, जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा, झूमा सिंह, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, सरिता शुक्ला, सविता सिंह, एमपी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, अपूर्व प्रताप सिंह, मयूर सूर्यवंशी व अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Location : balrampur
Published : 2 May 2025, 6:35 PM IST
Topics : Balrampur bjp One Nation One Election UP News women