
भाजपा ने नियुक्त किये जिलाध्यक्ष (Img : Google)
Lucknow : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 5 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी सूची में पूर्वांचल के कई महत्वपूर्ण जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार अंबेडकरनगर में दिलीप देव पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम वाराणसी जिले की जिम्मेदारी राम सकल पटेल को सौंपी गई है। चंदौली में काशीनाथ सिंह को संगठन की कमान दी गई है।
BJP ने 5 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने पूर्वांचल समेत कई अहम जिलों में नए चेहरों पर भरोसा जताया है।@BJP4UP pic.twitter.com/oQQOv7lSKU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 28, 2026
इसके अलावा गोरखपुर महानगर इकाई में रमेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देवरिया जिले में काली प्रसाद को नई जिम्मेदारी दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 28 May 2026, 6:46 PM IST
Topics : bjp BJP Organization Gorakhpur News UP Politics