गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

गोरखपुर में एसएसपी डॉ कौस्तुभ के आदेश पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 12 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

गोरखपुर में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के मकसद से कई पुलिसकर्मियों की तैनाती बदल दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Kaustubh के आदेश पर शनिवार को 12 उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और सभी को जल्द नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

उपनिरीक्षकों के तबादले

जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक अवध बिहारी चौबे और उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना कैम्पियरगंज भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक अंकित पांडेय का पहले जारी पुलिस लाइन से बेलीपार स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है और अब उन्हें थाना गोरखनाथ में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा थाना चौरीचौरा में तैनात उपनिरीक्षक शेषमणि सिंह को साइबर थाने में भेजा गया है। थाना एम्स में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय को सम्मन सेल में स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य आरक्षी को नई जिम्मेदारी

मुख्य आरक्षी अचितानंद राय को थाना एम्स से हटाकर हेड मोहर्रिर गगहा के पद पर तैनात किया गया है। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से संबंधित थानों में कार्य व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।

आरक्षियों के भी बदले गए तैनाती स्थल

पुलिस विभाग में आरक्षियों के तबादले भी किए गए हैं। यातायात विभाग में तैनात आरक्षी प्रेम चन्द्र वर्मा को थाना खोराबार भेजा गया है। थाना कैम्पियरगंज में तैनात आरक्षी विश्वजीत सिंह का पुलिस लाइन टीएपी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है, जबकि आरक्षी अंगद कुमार को कैम्पियरगंज से पुलिस लाइन टीएपी भेजा गया है।
इसी क्रम में थाना बेलघाट में तैनात आरक्षी केशव कुमार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय खजनी में नई जिम्मेदारी दी गई है। थाना गगहा में तैनात महिला आरक्षी रीमा सिंह को भी क्षेत्राधिकारी कार्यालय खजनी स्थानांतरित किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी प्रिंस कुमार गुप्ता को थाना बड़हलगंज भेजा गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को इस स्थानांतरण आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों को तुरंत अपने नए तैनाती स्थल के लिए रवाना होने और जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक रूप से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे विभिन्न थानों और शाखाओं में कामकाज की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 14 March 2026, 11:37 PM IST

Advertisement