
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- इंटरनेट)
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र में सरयू नदी के थाना घाट के समीप एक दुखद हादसा सामने आया है, जिसमें नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब ये युवक नदी में नहाने उतरे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतकों की पहचान रोहित, बंटी और प्रदीप के रूप में हुई है, ये सभी गोरखपुर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि ये युवक अपनी ननिहाल बरहज आए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके, जिसके कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना घाट क्षेत्र में नदी की धारा तेज और गहरी है, जिसके कारण पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ननिहाल आए थे तीनों युवक
गौरतलब है कि गोरखपुर के मोददीपुर के निवासी तीन सगे भाई प्रदीप (24 वर्ष), रोहित (21 वर्ष) और बंटी (20 वर्ष) पुत्र संजय बांसफोर, बरहज के पटेल नगर में जन्मदिन पार्टी में आए थे। सुबह अत्यधिक उमस भरी गर्मी के कारण बरहज के थाना घाट के समीप नहाने गए थे। इसी दौरान प्रदीप डूबने लगा उसको बचाने के प्रयास में तीनो डूब गए। मौत की सूचना मिलते परिवारीजन फूट-फूटकर रोने लगे। एक साथ दो भाइयों की भी जान चली गई। पुलिस ने तीनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। घटना के बाद घाट पर भारी भीड़ जुट गई।
लापरवाही से गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों की जान लापरवाही से गई है। उन्होंने कहा कि अगर तीनों भाई, घाट के किनारे नहाते तो उनकी जान बच जाती। नदी का बारे इन लोगों की जानकारी नहीं थी। गहरे पानी में नहाने जाना तीनों भाईयों को भारी पड़ा।
Location : Deoria
Published : 16 June 2025, 1:01 PM IST