हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा फेरबदल किया। अबसे थोड़ी देर पहले चार सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये गये हैं। आईपीएस विनोद कुमार सिंह को सीआईडी का नया महानिदेशक बनाया गया है।
तबादलों का विवरण
1) दिपेश जुनेजा, आईपीएस-आरआर-1992, पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार को पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है।
2) बिनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1994, पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। इसके साथ ही उनको पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
3)रघुवीर लाल, आईपीएस-आरआर-1997, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर बनाया गया है।
4) तरूण गाबा, आईपीएस-आरआर-2001, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
देखे सूची

Location : Uttar Pradesh
Published : 6 October 2025, 2:30 PM IST
Topics : bureaucracy news IPS transfer uttar pradesh