देवरिया पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग की इज्जत लूटने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी आशिक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी उर्फ भुटेली निवासी चकमाधो उर्फ मठिया बरियारपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 May 2026, 1:14 PM IST

Deoria: थाना बरियारपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

किस आधार पर किया गिरफ्तार?

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर बरियारपुर थाने में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी आशिक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी उर्फ भुटेली निवासी चकमाधो उर्फ मठिया बरियारपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  12 May 2026, 1:14 PM IST